गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015

आज ख़ुशी के मौसम में ,
 मुझको भी जरा ………भीग जाने दो

तुम जो मिले , तो हम खुश हैं
सबको ये जरा   ……… बताने दो।

आज  यहाँ खुशियों की बारिश है
दिल  में  उठी  इक  ख्वाइश   है
तुम जो मिले तो , पूरा हर सपना
तुम  तुम से ही साथी मेरे ,घर अपना

आज यहाँ ,और कोई नहीं
 इक तू ही मेरा ……… ये जताने दो।

बर्षों से दिल में थी आग लगी
तुमसे ही फिरसे  आस जगी
तुम्हे पाना है सब पाना
तेरा आना खुशियां आना
मेरे गम से , मैं निकला हूँ
 सब  को ये जरा---- ---- समझाने दो।

तपती चुभन सी थी  हरदम
धुप ही धुप थी  हर मौसम
जलता था मैं पिघलता था
पर राह में तेरी चलता था

धूपों से अब छावों में
मुझको भी जरा-------- आ जाने दो

आज ख़ुशी के मौसम में
मुझको भी जरा --------- भीग  जाने दो
तुम जो मिले तो हम खुश है
सबको ये जरा--------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें